झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

झारखंड के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को महिला बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विकास की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 25 से 50 वर्ष आयु वर्ग की सभी गरीब जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बता दे कि झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत झारखंड के महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जाएंगे सरकार की योजना से राज्य की 38 से 40 लाख महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड सरकार जल्द ही पश्चिम बंगाल की “लक्ष्मी भंडार” पहल की तर्ज पर महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी जानकारी के मुताबिक इस योजना का नाम ” मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना” रखा गया है।

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें 

Join Now


हमारे Telegram Group में जुड़ें

Join Now

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

उन्होंने कहा है कि इस योजना के तहत 25 से ऊपर और 50 वर्ष से कम उम्र के सभी वर्ग समुदाय की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड प्रदेश की महिलाओं की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण और परिवार में महिलाओं के निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध है।

आपको बता दे कि इस योजना के लिए बैठक में मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को योजना के लिए जल्द से जल्द एक पोर्टल तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां तेजी से करने का निर्देश दिया है ताकि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक निर्धारित समय के भीतर पहुंचा जा सके।

आपको बता दे कि इससे पहले इस साल जनवरी में झारखंड कैबिनेट ने अपनी वृद्धा पेंशन योजना में 50 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं आदिवासियों और दलितों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पहले 60 साल के ऊपर वालों को योजना का लाभ मिलता था जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने ₹1000 दिए जाते हैं।

Leave a Comment